Posts

Showing posts with the label 07. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 07 || अंकल जब बाप मर जाता है तो सब

07. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 07 || अंकल जब बाप मर जाता है तो सब अजनबी क्यों हो जाते हैं ?

Image
07. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 07 || अंकल जब बाप मर जाता है तो सब अजनबी क्यों हो जाते हैं ? (मेरे एक मित्र ने यह कहानी सुनाई तो उसे लिखे बिना नहीं रह सका। शायद आपको भी पसंद आए।) एक पाँच छ: साल का मासूम व बहुत ही प्यारा सा बच्चा, तीन साल की अपनी छोटी बहन को लेकर मंदिर के एक तरफ कोने में बैठा हाथ जोडकर भगवान से न जाने क्या मांग रहा था।  छोटी बहन इस सबसे बेफिक्र मंदिर में आने-जाने वालों को देख रही थी। बच्चों के कपड़े धुले हुए और साफ थे शायद साबुन ने मिलने के कारण उन कपड़े में मैल लगा हुआ था, मगर फिर भी साफ दिखाई दे रहे थे। बच्चे की आंखों से आंसू बहे जा रहे थे जिनसे उसके नन्हे नन्हे गाल आँसूओं से बार बार भीग रहे थे। पास में बैठी बहन आपने नन्हें हाथों से उसके आंसू बार-बार पौछ देती थी। बहुत से लोग उनकी तरफ आकर्षित हुए परंतु वह बच्चा उनसे बिल्कुल अनजान हो अपने भगवान से बातें करने में लगा हुआ था। इस वक्त केवल वे दो थे, उनके मध्य कोई भी नहीं था। मैं उस बच्चे की भगवान में तल्लीनता को देखकर वहीं रुक गया। जैसे ही वह उठा तो मैंने उसका नन्हा सा हाथ पकड़ा और पूछा, "क्या क्या मांगा भगवान से?...