24. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 24 || जब जज के सामने बिहारी जी की पेशी हुई!
जब जज के सामने बिहारी जी की पेशी हुई! वृंदावन में एक ही गरीब ब्राह्मण रहता था। वह पूरे दिन ठाकुर जी का नाम जपता रहता था। उसके पास जितना भी धन आता, उसी धन से रूखा-सूखा जो मिलता, उसे भगवान की मर्ज़ी समझकर खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा था। गरीब आदमी की जरूरतें कब पूरी होती है। एक बार उसे कुछ पैसों की जरूरत पड़ी तो वह पैसे लेने एक साहुकार के पास जा पहुंचा। वह बोला, "साहूकार जी ! मुझे कुछ पैसों की जरूरत आ पड़ी है । कृपा करके उसे दे देंगे तो मैं हर माह थोड़ा-थोड़ा दे कर चुका दूंगा।" साहुकार ने पैसे देते हुए कहा, "ठीक है, पैसे जल्द ही लौटाने होंगे।" "क्यों नहीं साहूकार जी ! हर महीने आपको थोड़े थोड़े पैसे भिजवाता रहूंगा।" उसकी बात मानकर ब्राह्मण पैसे लेकर घर आ गया। वह ब्राह्मण हर महीने किश्त के हिसाब से साहुकार के पैसे लौटा रहा था। आखिरी किश्त के थोड़े दिन से पहले ही साहुकार ने पैसे न लौटाने का कोर्ट का समन पत्र उस ब्राह्मण के घर भिजवा दिया उस समय पत्र में लिखा हुआ था कि उसने जो पैसे साहूकार से उधार लिया था वह समय पर नहीं लौट आया है इसलिए पूरी रकम ब्याज सहित को...