5.203. || तीसरी कहानी || राजा उदयन की कथा
5.203. || तीसरी कहानी || राजा उदयन की कथा तृतीय तरंग राजा उदयन की कथा महस्रानीक के महाप्रस्थान के लिए हिमालय की ओर चले जाने पर, राजा उदयन, वत्स-प्रदेश का शासन प्राप्त करके, राजधानी कौशाम्बी में रहकर सुखपूर्वक प्रजा का शासन करने लगा ।। १।। राजा उदयन यौगन्धरायण, रुमण्वान आदि मन्त्रियो पर शासन-भार छोडकर एकमात्र आनन्द लेने में तल्लीन हो गया ।।२।। राजा के सुख-साधनों मे वासुकि द्वारा बाल्यकाल में दी हुई घोपवती वीणा ही प्रमुख माधन के रूप में थी, जिसे वह दिनरात बजाया करना था ।॥३॥ राजा उदयन, वीणा के तारों के मधुर स्वर-रूपी मोहन-मन्त्र से, मदोन्मत्त जंगली हाथियो को वश में कर और वांधकर ले आता था, यही उसका एक विनोद था ॥४॥ वह वत्मगज उदयन, वेश्याओ की मुखचन्द्र की प्रतिमाओं से सुशोभित मदिरा और मन्त्रियो की मुखकान्ति को साथ-साथ पान करता था ।।५।। गजा उदयन को केबल एकमात्र यही चिन्ता थी कि मेरे वय के अनुमार उच्च वंश की कन्या कही नहीं दीखती, केवल वासवदत्ता नाम की एक प्रसिद्ध कन्या मुनी जाती है ॥६॥ 'वह कैसे मिले'- बस यही एक मात्र चिन्ता उगके मन में थी। पिता उज्जैन के राजा चडमहासेन को भी यह चिन्ता स...