5606. || षष्ठम कहानी || कलिंगसेना की कथा; विष्णुदत्त और उसके सात साथियों की कथा; ऋषिकन्या कवलीगर्भा की कथा; नाई और राजा की कथा;
5606. || षष्ठम कहानी || कलिंगसेना की कथा; विष्णुदत्त और उसके सात साथियों की कथा; ऋषिकन्या कवलीगर्भा की कथा; नाई और राजा की कथा; षष्ठ तरंग कलिंगसेना की कथा (चालू) मन्त्री योगन्धरायण का कूटनीति-प्रपंच तदनन्तर, दूसरे दिन प्रातःकाल प्रतीक्षा करते हुए वत्सराज से धूर्त (चतुर) मन्त्री यौगन्धरायण ने आकर निवेदन किया- 'महाराज, आपके लिए कल्याणदायक कलिगसेना का विवाह-महोत्सव, आज ही क्यों न देख लिया जाय' ।॥१-२॥ यह सुनकर राजा ने कहा- 'मेरे मन में भी यही है। उसके बिना में घड़ी-भर मी नही रह सकता' ।।३।। ऐसा कहकर उस सरल स्वभाववाले राजा ने सामने खड़े हुए प्रधान द्वारपाल को आज्ञा देकर गणको (ज्योतिषियों) को बुलवाया ॥וו महामन्त्री द्वारा पहले से ही सिद्ध किये गये उन गणकों ने राजा के पूछने पर कहा कि 'महाराज के लिए आज से छह महीने के बाद (पश्चात्) अनुकूल लग्न आता है ।।५।। यह सुनकर कृत्रिम श्रोध प्रकट करता हुआ मन्त्री यौगन्धरायण 'ये मूर्ख हैं' ऐसा कहकर राजा से कहने लगा- "जिस गणक को महाराज ने 'ज्ञानी है' ऐसा कहकर सम्मानित किया था; वह आज नहीं आया। महाराज उसे बुलाकर पूछें...