5.106. || छठी कहानी || गुणाढ्य, चूहे से धनी बने सेठ, मूर्ख सामवेदी ब्राह्मण , देवी उद्यान व राजा सातवाहन की कथा
5.106. || छठी कहानी || गुणाढ्य, चूहे से धनी बने सेठ, मूर्ख सामवेदी ब्राह्मण , देवी उद्यान व राजा सातवाहन की कथा षष्ठ तरंग वररुचि के चले जाने पर उसका मित्र विन्नहृदय माल्यवान् नामक गण, मर्त्यशरीर में गुणाढ्य नाम से विख्यात होकर वन में घूमता हुआ, संस्कृत आदि तीन भाषाओं को प्रतिज्ञापूर्वक छोड़कर और सातवाहन राजा की सेवा करके विन्ध्यवासिनी भगवती के दर्शन के लिए आया ।।१२।। विन्ध्यवासिनी की आज्ञा से उसने विन्ध्यारण्य मे काणभूति को देखा। काणभूति को देखते ही गुणाढ्य को अपनी पूर्व जाति का स्मरण हो गया और वह मानों अकस्मात् जाग उठा ॥ ३॥ संस्कृत, प्राकृत एव देशीय ( अपभ्रंश ) — इन तीनो भाषाओं को छोड़कर पैशाची भाषा मे अपना नाम सुनाकर वह काणभूति से बोला ॥४॥ मित्र काणभूते, पुष्पदन्त से सुनी हुई उस दिव्य कथा को शीघ्र सुनाओ; जिसके सुनने पर मैं और तुम दोनों एक साथ ही शाप से मुक्त हो जायेंगे ||५|| गुणाढ्य की कथा यह सुनकर कामभूति ने गुणा से कहा- हे स्वामिन् ! उस दिव्य कथा को तो मै सुनाता हूँ। किन्तु मुझे एक महान् कौतूहल है ॥ ६ ॥ वह यह कि पहले आप अपने जीवन का वृत्तान्त सुनाओ। इस प्रकार काणभूति के प्रार्...