तिलोत्तमा, सुन्द या उपसुन्द, किसके साथ विवाह करेगी ?
तिलोत्तमा, सुन्द या उपसुन्द, किसके साथ विवाह करेगी ? प्राचीन काल में एक नगर में निकुंभ नाम का एक राक्षस रहता था। निकुंभ के दो पुत्र थे। एक का नाम नाम सुन्द था, दूसरे का नाम उपसुन्द। दोनों बड़े प्रतापी व बड़े बलवान थे। दोनों में आपस में बड़ी प्रीति थी। एक बार सुन्द-उपसुन्द के मन में विचार पैदा हुआ कि वे दोनों ऐसा तप करें, जिससे वे धरती पर अमर हो जायें। दोनों ही अमर बनने के लिए तप करने लगे। आख़िर, ब्रह्मा जी उनके घर तप से प्रसन्न हुए और प्रगट होकर बोले - " पुत्रो ! हम तुम दोनों पर प्रसन्न हैं। तुम दोनों जो चाहो, मांग सकते हो।" सुन्द-उपसुन्द ने कहा "हम दोनों धरती पर अमर बनना चाहते हैं।" ब्रह्मा जी ने कहा- "धरती पर कोई अमर नहीं हो सकता। जो जन्म लेता है, उसे मरना अवश्य पड़ता है। कोई और चीज़ मांगो।" सुन्द-उपसुन्द ने कहा "अच्छा, तो आप यह वरदान दें, हम दोनों भाई न तो कभी किसी से हार खायें, न मारे जायें।" ब्रह्मा जी ने 'एवमस्तु' कहा. सुन्द-उपसुन्द बड़े प्रसन्न हुए। प्रसन्न ही नहीं, उनके मन में घमंड भी पैदा हो उठा। सुन्द-उपसुन्द के मन के घमंड ने उन...