5801. || प्रथम कहानी || नरवाहनदत्त की कथा (क्रमागत); बचप्रन से वर्णित आत्मवृत्तान्त; सूर्यप्रभ का चरित
5801. || प्रथम कहानी || नरवाहनदत्त की कथा (क्रमागत); बचप्रन से वर्णित आत्मवृत्तान्त; सूर्यप्रभ का चरित सूर्यप्रभ नामक अष्टम लम्बक नगेन्द्र-नन्दिनी पार्वती के प्रबल प्रणय-मन्दराचल के मन्थन द्वारा शिवजी के मुख-रूपी समुद्र से निकले हुए इस कया-रूपी अमृत का जो लोग आदर और आग्रह-पूर्वक पान करते हैं, वे शिवजी की कृपा से निर्विघ्न सिद्धियों को प्राप्त कर, दिव्य पद लाभ करते हैं। प्रथम तरंग मंगलाचरण हिलते हुए कानों की वायु द्वारा उड़े हुए सिन्दूर से, आकाश को लाल करते हुए, अतएव मानों असमय में ही सन्ध्या की सृष्टि करते हुए गजानन की जय हो ।॥१॥ नरवाहनदत्त की कथा (क्रमागत) तदनन्तर, वत्सेश्वर (उदयन) का पुत्र नरवाहनदत्त, कौशाम्बी नगरी में पिता के घर पर उन पत्नियों को पाकर आनन्दपूर्वक रहने लगा ॥२॥ एक बार पिता के दरबार में बैठे हुए उसने (नरवाहनदत्त ने) आकाश से उतरे हुए किसी दिव्य पुरुष को देखा ॥३॥ प्रणाम करते हुए उस पुरुष को पिता के साथ सत्कार करके 'आप कौन है? कैसे आये है?' नरवाहनवत्त के ऐसा प्रश्न करने पर उसने कहा-॥४॥ बचप्रन से वर्णित आत्मवृत्तान्त इस धरातल में हिमालय के शिखर पर वज्रकूट नाम का नग...