Posts

Showing posts with the label 5704. || चतुर्थ कहानी || राजा विक्रमादित्य और मवनमाला बेश्या की कया; प्रपञ्चबु

5704. || चतुर्थ कहानी || राजा विक्रमादित्य और मवनमाला बेश्या की कया; प्रपञ्चबुद्धि नामक भिक्षुक की कथा

5704. || चतुर्थ कहानी || राजा विक्रमादित्य और मवनमाला बेश्या की कया; प्रपञ्चबुद्धि नामक भिक्षुक की कथा चतुर्थ तरङ्ग राजा विक्रमादित्य और मवनमाला बेश्या की कया गोमुख से कही गई कथा को सुनकर प्रसन्न हुए नरवाहनदत्त को देखकर उससे मरुभूति बोला- स्त्रियाँ अधिकांशतः अवश्य ही चंचल (दुराचारिणी) होती हैं' यह कोई निश्चित बात नहीं है। ऐसी वेश्याएँ भी देखी जाती हैं, जो सत्त्वगुणवाली (सदाचारिणी) होती हैं। दूसरी स्त्रियों की तो बात ही क्या ? ॥१-२॥ महाराज ! मैं इस विषय में एक प्रसिद्ध कथा सुनाता हूँ, सुनिए । पाटलिपुत्र नगर में विक्रमादित्य नामक राजा था। उसके दो परम प्रिय मित्र राजा थे। एक का नाम हयपति और दूसरे का गजपति था। इन दोनों राजाओं को मेना में हाथी और घोड़े प्रचुर मात्रा में थे ॥३-४।। उस राजा विक्रम का एकमात्र शत्रु प्रतिष्ठानपुर का बलवान्-राजा नरसिंह था, जो उसके वश में नही आया था ॥५१॥ राजा विक्रम उस शत्रु के प्रति क्रोध करके और मित्र राजाओं के घोड़ों और हाथियों की शक्ति पर विश्वास करके आवेश में यह प्रतिज्ञा कर बैठा कि मुझे प्रतिष्ठान-नरेश पर ऐसी विजय प्राप्त करनी है कि वह मेरे द्वार पर भाटो...