5.101. || YT || प्रथम कहानी || शिव और पार्वती का संवाद और पार्वती के जन्म की कथा
5.101. || प्रथम कहानी || शिव और पार्वती का संवाद और पार्वती के जन्म की कथा महाकवि श्री सोमदेवभट्ट - विरचित कथाओं को हम आपको सुनाने जा रहे हैं। प्रथम कहानी, मंगलाचरण से प्रारंभ होती है। चलिए और कहानी सनिए। प्रथम तरङ्ग' मंगलाचरण' शिवजी की गोद में बैठी हुई पार्वती के दृष्टिपाशों से कह रहीं हैं कि कामदेव द्वारा वेष्टित शिवजी का श्यामवर्ण कंठ आपको सम्पत्ति प्रदान करे || १ || संध्याकालीन नृत्य के समय आकाश में बिखरी हुई प्राचीन तारिकाओं को शुंड से हटाकर, सीत्कार के बिन्दुओं से मानों नवीन तारिकाओं की सृष्टि करते हुए गणेशजी आपकी रक्षा करे || २ || मैं समस्त पदार्थों को प्रकाशित करने के लिए दीपशिखा (लो) के समान सरस्वती भगवती को प्रणाम करके बृहत्कथा के सार का संग्रह करता हूँ ॥ ३ ॥ प्रस्तावना इस ग्रंथ में 18 लंबक हैं। ||९|| ये कथाएं बृहत्कथा नामक मूलग्रन्थ का संग्रह है। इसमें थोड़ा सा भी अन्तर नहीं है। हाँ, विस्तृत कथाओं को संक्षिप्त जरूर किया गया है। ताकि लंबी कथाओं को आसानी से स्मरण में रखा जा सके। भाषा का भेद होने के कारण थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है परंतु सार वही रखने का प्रयास किय...