Posts

5.104. || चौथी कहानी || उपकोशा व पाणिनि की कथा

5.104. || चौथी कहानी || उपकोशा व पाणिनि की कथा (प्रारंभ) च तुर्थ तरंग  उपकोशा की कथा विन्ध्यारण्य में इस प्रकार वररुचि ने काणभूति को कथा सुनाकर पुनः प्रासंगिक विषय का वर्णन प्रारम्भ किया ॥ १ ॥ इसी क्रम से व्याडि और इन्द्रदत्त के साथ पाटलिपुत्र में रहते हुए बाल्यावस्था के समाप्त होते-होते मैं समस्त विद्याओं का पारगामी पंडित हो गया || २ || एक वार इन्द्रोत्सव देखने के लिए हम लोग, नगर में निकले, तो वहाँ हम लोगो ने एक कन्या देखी ; जो मानों कामदेव के सायक (बाण) - विहीन अस्त्र (धनुष) के समान थी ॥३॥ उसे देखकर मैंने अपने सहपाठी इन्द्रदत्त से पूछा कि 'यह कौन होगी ?' उत्तर में उसने मुझसे कहा कि 'उपवर्ष की कन्या उपकोशा है ॥ ४ ॥ उसने भी अपनी सखियों से मेरा परिचय प्राप्त किया और प्रेमपूर्ण दृष्टि से मेरे मन को खीचती हुई किसी तरह अपने घर को चली गई || ५ || उस उपकोशा का मुख, पूर्णचन्द्र के समान गोल और आकर्षक था। आँखें, नील कमल के समान सुन्दर थी। भुजाएँ, कमलनाल के समान कोमल तथा सुन्दर थी और सुंदर स्तनों से वह अधिक आकर्षक हो रही थी ॥ ६ ॥ उसका गला, शख के समान था, और प्रवाल या मूंगे के समान रक...

5.103. || तीसरी कहानी || पाटलिपुत्र के निर्माण और राजा ब्रह्मदत्त की कथा

5.103. || तीसरी कहानी  || पाटलिपुत्र के निर्माण की कथा तृतीय तरंग पाटलिपुत्र के निर्माण की कथा इतना कहने पर, उस वन मे काणभूति के एकाग्रचित्त होकर सुनने के कारण, वररुचि ने पुन कहना प्रारम्भ किया ॥ १ ॥ कुछ समय पश्चात् एक दिन अध्यापन कार्य समाप्त होने पर दैनिक कार्य से निवृत्त हुए उपाध्याय वर्ष से हमलोगों ने पूछा ॥ २॥ गुरुदेव, यह पाटलिपुत्र नगर इस प्रकार लक्ष्मी और सरस्वती' दोनों का क्षेत्र कैसे बना? यह कृपा कर कहिए ॥ ३ ॥ यह सुनकर उपाध्याय वर्ष ने हमलोगों से कहा कि इस नगर (पाटलिपुत्र ) की कथा सुनो- "गंगाद्वार' (हरिद्वार) मे कनखल नाम का पवित्र तीर्थ है ॥४॥ उस कनखल तीर्थ में देवगज ऐरावत ने उशीनर नामक पर्वत के शिखर को तोडकर गंगा को उतारा है ॥५॥ वहाँ (कनखल में) दक्षिण देश का निवासी एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ तपस्या कर रहा था। इसी बीच वही पर उसके तीन पुत्र उत्पन्न हुए ॥ ६ ॥ कालक्रम से उस सपत्नीक ब्राह्मण के स्वर्ग सिधारने पर उसके वे तीनों बालक विद्याध्ययन करने के लिए राजगृह चले गये ॥७॥ वहाँ पर (राजगृह में) विद्योपार्जन करके वे तीनों अनाथ और दुःखी बालक, स्वामी कार्तिक के दर्शन क...

5.102. || दूसरी कहानी || वररुचि (पुष्पवन्त) और व्याडि की कथा

5.102. || दूसरी कहानी || वररुचि (पुष्पवन्त) और व्याडि की कथा द्वितीय तरंग वररुचि (पुष्पवन्त) को कथा मानव-शरीर धारण किये हुए पुष्पदन्त नामक गण वररुचि' एवं कात्यायन के नाम से प्रसिद्ध हुआ ॥ १॥ समस्त विद्याओं का पूर्ण अध्ययन तथा सम्राट् नन्द का मन्त्रित्व करके वह ( कात्यायन ) एक बार खिन्न होकर विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन करने के लिए आया ॥ २ ॥ तपस्या से आराधित विन्ध्यवासिनी देवी ने स्वप्न में वररुचि को एक आदेश दिया। उस आदेश के अनुसार वह काणभूति को देखने के लिए विन्ध्यारण्य में गया ॥ ३ ॥ बाघ और वानरों से भरे हुए, जल-रहित एवं रूखे वृक्षों से व्याप्त उस विन्ध्यारण्य में उसने एक अत्यन्त ऊँचे और विस्तृत बरगद वृक्ष को देखा ॥४॥ पुष्पदन्त ने उस वटवृक्ष के पास सैकड़ों पिशाचों से घिरे हुए सालवृक्ष के समान लम्बे कणभूति को देखा ॥५॥ कणभूति ने कात्यायन को देखकर उसके चरण छूकर प्रणाम किया और कुछ समय के उपरान्त विश्राम कर लेने पर कात्यायन ने काणभूति से पूछा ॥ ६॥ 'हे काणभूते ! ऐसे सदाचारी होकर तुम ऐसी हीन गति को कैसे प्राप्त हुए ?' कात्यायन के स्नेहपूर्ण प्रश्न को सुनकर काणभूति ने कहा ॥७॥ मुझे स...

5.101. || प्रथम कहानी || शिव और पार्वती का संवाद और पार्वती के जन्म की कथा

5.101. ||  प्रथम कहानी || शिव और पार्वती का संवाद और पार्वती के जन्म की कथा प्रथम कहानी प्रथम तरङ्ग' मंगलाचरण' शिवजी की गोद में बैठी हुई पार्वती के दृष्टिपाशों से मानों कामदेव द्वारा वेष्टित शिवजी का श्यामवर्ण कंठ आपको सम्पत्ति प्रदान करे || १ ||  सन्याकालीन नृत्य के समय आकाश में बिखरी हुई प्राचीन तारिकाओं को शुंड से हटाकर, सीत्कार के बिन्दुओं से मानों नवीन तारिकाओं की सृष्टि करते हुए गणेशजी आपकी रक्षा करे || २ || मैं समस्त पदार्थों को प्रकाशित करने के लिए दीपशिखा (लो) के समान सरस्वती भगवती को प्रणाम करके बृहत्कथा के सार का संग्रह करता हूँ ॥ ३ ॥ प्रस्तावना इस संग्रह के प्रथम लम्बक का नाम कथापीट, उसके अनन्तर दूसरे का नाम कथामुख लवक और तीसरे का नाम लावान (ण) क लम्बक है ||४|| इसके अनन्तर नरवाहनदत्त नामक चतुर्थ लम्बक है । चतुर्दारिका लम्बक पाँचवाँ और मदनमचुका लम्बक छठा है ॥५॥ इसके बाद रत्नप्रभा लम्बक सातवाँ और सूर्यप्रभ लम्बक आठवाँ है ॥ ६ ॥ इसके बाद नवाँ अलकारवती लम्बक, दसव लम्बक शक्तियशा और इसके अनन्तर ग्यारहवाँ वेला नामक लम्बक है ॥७॥ इसके पश्चात् बारहवां शशांकवती लम्वक, तेरहवाँ ...

25. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 25 || चरणदास चोर

Image
25. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 25 || चरणदास चोर विजयदान देथा राजस्थान के विख्यात लेखक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित  विजयदान देथा  (1 सितम्बर 1926 - 10 नवम्बर 2013) जिन्हें  बिज्जी  के नाम से भी जाना था। अपनी मातृ भाषा राजस्थानी भाषा को आदर देने के लिए उन्होंने अन्य किसी भाषा में नहीं लिखा। उनका अधिकतर कार्य उनके एक पुत्र कैलाश कबीर द्वारा हिन्दी में अनुवादित किया। इनका जन्म बोरुंदा-जोधपुर गाँव में 1 सितंबर 1926 को हुआ। वे देथा गोत्र के चारण थे। उनके पिता सबलदान देथा और दादा जुगतिदान देथा भी राजस्थान के जाने-माने कवियों में से थे। 10 नवम्बर 2013  को 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।  अनेक प्रसिद्ध कृतियां लिखने वाले विजयदान जी की राजस्थानी लोक कथा पर आधारित एक प्रमुख कृति है चरणदास चोर। आज हम उसी कहानी को संक्षेप में आपको सुनाते हैं।  चरणदास चोर राजस्थान में एक लोककथा प्रचलित है कि बहुत समय पहले राजस्थान में एक चोर चोरी क्या करता था। उसका नाम था चरणदास जब वह बड़ा हुआ तो चरणदास चोर के नाम से मशहूर हुआ।  चरणदास चोर एक चोर की बहुत ही मजेदार...

24. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 24 || जब जज के सामने बिहारी जी की पेशी हुई!

Image
जब जज के सामने बिहारी जी की पेशी हुई! वृंदावन में एक ही गरीब ब्राह्मण रहता था। वह पूरे दिन ठाकुर जी का नाम जपता रहता था। उसके पास जितना भी धन आता, उसी धन से रूखा-सूखा जो मिलता, उसे भगवान की मर्ज़ी समझकर खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा था।  गरीब आदमी की जरूरतें कब पूरी होती है। एक बार उसे कुछ पैसों की जरूरत पड़ी तो वह पैसे लेने एक साहुकार के पास जा पहुंचा।  वह बोला, "साहूकार जी ! मुझे कुछ पैसों की जरूरत आ पड़ी है । कृपा करके उसे दे देंगे तो मैं हर माह थोड़ा-थोड़ा दे कर चुका दूंगा।" साहुकार ने पैसे देते हुए कहा, "ठीक है, पैसे जल्द ही लौटाने होंगे।"  "क्यों नहीं साहूकार जी ! हर महीने आपको थोड़े थोड़े पैसे भिजवाता रहूंगा।" उसकी बात मानकर ब्राह्मण पैसे लेकर घर आ गया। वह ब्राह्मण हर महीने किश्त के हिसाब से साहुकार के पैसे लौटा रहा था।  आखिरी किश्त के थोड़े दिन से पहले ही साहुकार ने पैसे न लौटाने का कोर्ट का समन पत्र उस ब्राह्मण के घर भिजवा दिया उस समय पत्र में लिखा हुआ था कि उसने जो पैसे साहूकार से उधार लिया था वह समय पर नहीं लौट आया है इसलिए पूरी रकम ब्याज सहित को...