Posts

16. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 16 || "*मुझसे बड़ा संत *" (एक लघु कथा)

Image
16. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 16 || "*मुझसे बड़ा संत *" (एक लघु कथा) एक समय की बात है एक सन्त रामेश्वरम भ्रमण के लिए गए। एक दिन वह धनुष्कोटी के समुद्र तट पर प्रात: काल भ्रमण कर रहे थे।  समुद्र के तट पर उन्होने देखा कि एक पुरुष, एक स्त्री की गोद में सिर रख कर सोया हुआ है। पास में शराब की खाली बोतल पड़ी हुई है। सन्त का मन बहुत खिन्न हुआ। वे बहुत दु:खी हुए। उन्होने विचार किया कि ये मनुष्य कितना पतित, तामसिक और विलासी है। दिन निकला नहीं कि प्रात:काल में ही समुद्र देव के निकट शराब का सेवन करके पता नहीं किस स्त्री की गोद में सिर रख कर सोया हुआ है और न जाने क्या-क्या विचार उनके दिमाग में घूमने लगे। थोड़ी देर बाद समुद्र से बचाओ, बचाओ की आवाज आई, सन्त ने देखा एक मनुष्य समुद्र में डूब रहा है, मगर वे स्वयं तैरना नहीं जानते थे। इस कारण वे उसे डूबते व्यक्ति को देखते रहने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे। तभी उन्होंने देखा कि स्त्री की गोद में सिर रख कर सोया हुआ वह व्यक्ति उठा और डूबने वाले को बचाने हेतु समुद्र के गहरे पानी में कूद गया। थोड़ी देर में उसने डूबने वाले को पकड़ लिया और बचाकर किन...

15. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 15 || इच्छा हो तो लकड़ी लगा देना (एक कहानी)

Image
15. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 15 ||  इच्छा हो तो लकड़ी लगा देना (एक कहानी) यह कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जो दिल्ली के पटपड़गंज के वैस्ट विनोद नगर क्षेत्र में घटित हुई। इस कहानी के पात्रों के नाम काल्पनिक है। यह कहानी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में घटित एक सत्य घटना है। जिसमें एक बुजुर्ग ने अपने नालायक बच्चों को कैसे सबक सिखाया। आज मेरे एक दोस्त का जयपुर से फोन आया तो उसने अपने पड़ोस में घटित एक दुखद घटना का वर्णन किया। तो मुझे भी कुछ वर्ष पूर्व घटित एक घटना याद आ गई जो एक बुजुर्ग ने पार्क में सुनाई थी। उन बुजुर्ग की आपबीती ने मुझे अंदर तक हिला कर रख दिया था। आइए बताते हैं कि वह घटना क्या थी? भारत में घूमना जहां स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है वही मानसिक व आध्यात्मिक ताकत भी प्रदान करता है। यहां हमें प्रकृति का सानिध्य ही नहीं, अपने जैसे अनेक दोस्त भी मिलते हैं। ऐसा ही हुआ था राम सिंह के साथ। वह अपने दोस्तों के साथ बैठा हंसी ठट्ठा कर रहा था कि तभी एक बुजुर्ग ने उसकी दुखती रग पर हाथ रख दिया। "क्या हरिया ? तुझसे भी" कहकर रामसिंह झुंझलाया और एकदम शांत हो गया । साथ में बै...

14. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 14 || अब जैसे मर्जी हो वैसे पत्नी रखो।

Image
  14. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 14 ||  अब जैसे मर्जी हो वैसे पत्नी रखो। मेरे दोस्त ने जयपुर में अपने पड़ोस में घटी एक घटना को मुझे बताया । तो इस कहानी को लिखने के लिए मेरी उत्सुकता इतनी बढ़ गई कि मैं उसे शब्दों में बयान भी नहीं सकता।  जितनी उत्सुकता मुझे इस घटना को लिखने में है शायद उतनी ही उत्सुकता आपको इस घटना को पढ़ने में जाग जाएगी। कहते हैं कि एक बाप अपनी कितनी भी संताने हो उन्हें पाल लेता है और उनकी सारी संताने मिलकर एक बाप को नहीं पाल पाती । यह घटना उसी से संबंधित है। इसे हम क्या कहें ? समझ नहीं आता। इसे हम आजकल की नालायक व संस्कारहीन संतान कहें या केवल अवसरवादी संतान जो केवल अपने माता-पिता के लाभ लेकर, बाद में उन्हें दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल कर बाहर कर देते हैं। हुआ यह था कि मेरे दोस्त के पड़ोस में एक बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे। जिनमें बुजुर्ग का नाम राम तथा उनकी पत्नी का नाम रमा था। राम के उनके दो पुत्र थे और दोनों के एक एक पुत्र यानी उन दंपत्ति को दो बेटे और दो पोते भी थे।  उन्होंने अपनी मेहनत और पूरी उम्र की कमाई से एक मकान बनाया था, जिसकी कीमत करी...

13. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 13 || तुलसी के राम (एक धार्मिक कथा)

Image
  13. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 13 ||      तुलसी के राम (एक धार्मिक कथा) एक बार गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज को किसी ने बताया कि जगन्नाथ जी में तो साक्षात भगवान ही दर्शन देते हैं। बस फिर क्या था सुनकर तुलसीदास जी महाराज तो बहुत ही प्रसन्न हुए और अपने इष्टदेव भगवान श्री राम का दर्शन करने श्रीजगन्नाथपुरी को चल दिए। महीनों की कठिन और थका देने वाली यात्रा के उपरांत जब वे जगन्नाथ पुरी पहुंचे तो मंदिर में भक्तों की भीड़ देख कर बड़े प्रसन्नमन से मंदिर के अंदर प्रविष्ट हुए। By p जगन्नाथ जी का प्रस्तर मूर्ति रुप में दर्शन करते ही उन्हें बड़ा धक्का सा लगा। वह निराश हो गये। और विचार करने लगे कि यह हस्तपादविहीन देव हमारे इस जगत में सबसे सुंदर नेत्रों को सुख देने वाले मेरे इष्ट श्री राम नहीं हो सकते। इस दुखी मन से मंदिर से बाहर निकल कर मंदिर से कुछ दूर एक वृक्ष के नीचे बैठ गये।  वे सोचने लगे कि उनका इतनी दूर आना ब्यर्थ हुआ। क्या गोलाकार नेत्रों वाला हस्तपादविहीन देव मेरा राम नहीं हो सकता है ? कदापि नहीं। रात्रि हो गयी, थके-माँदे, भूखे-प्यासे तुलसी का अंग-अंग टूट रहा था। ...

12. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 12 || माँ के प्रेम की पराकाष्ठा (एक कहानी)

Image
12. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 12 ||     माँ के प्रेम की पराकाष्ठा (एक कहानी) नदी में बह रहे अपने बच्चे को बचाने का प्रयास करती हुई एक बंदरिया को देखा था। दिल को बड़ा सुकून मिला था कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करते कभी ऐसी घटना आंखों के सामने देखने को मिलेगी, यह सोचा भी नहीं था परंतु ऐसा ही हुआ। लॉकडाउन में work-from-home होने के कारण मुझे अपने गांव जाने का मौका मिला। गांव में बहुत कुछ बदल गया है, उसमें अब कच्चे घास फूस के मकानों के बीच कुछ पक्के मकान भी देखाई देने लगे हैं। जो लोग शहरों की तरफ पलायन कर गए उन्होंने तो अपने घर पक्के बना लिया लेकिन जिन लोगों ने गांव को ही अपना सबकुछ मान लिया है । गांव में रहने वाले उन लोगों के मकान आज भी कच्चे और घास फूस के बने हैं। शहर के मुकाबले गांव का वातावरण बिल्कुल शांत और स्वच्छ था। लेकिन शहर की चमक दमक ने यहां के लोगों को भी नहीं छोड़ा है। गांव में एक बारात आई हुई थी। जिसमें आतिशबाजी चल रही थी और हवा भी गांव की ओर बह रही थी। न जाने कब उन पटाखे में से निकाली एक चिंगारी गांव की एक झोपड़ी पर जा पड़ी। सभी लोग बारात देखने में ...

11. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 11 || मामा सब्जी वाला (एक संस्मरण)

Image
11. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 11 || मामा सब्जी वाला (एक संस्मरण) दिल्ली एक ऐसा शहर है जिसमें किसी हर रोज एक या दो घटना किसी भी व्यक्ति के साथ घटित हो जाना आम बात है कुछ लोग उन घटनाओं पर ध्यान देते हैं कुछ उन्हें यूं ही हंसी में टाल देते हैं वैसे एक घटना हमारे पड़ोस में घटी आइए उसी घटना का आपसे जिक्र करते हैं।                        { *स्नेह के आँसू* }                              ======= गली से गुजरते हुए सब्जी वाले ने तीसरी मंजिल की घंटी  का बटन दबाया।  ऊपर से बालकनी का दरवाजा खोलकर बाहर आई महिला ने नीचे देखा।  "दीदी जी !  सब्जी ले लो ।  बताओ क्या- क्या तोलना है।  कई दिनों से आपने मुझसे सब्जी नहीं खरीदी, क्या कोई और देकर जा रहा है?" सब्जी वाले ने चिल्लाकर कहा।  *"रुको भैया!  मैं नीचे आती हूँ।"*  उसके बाद महिला घर से नीचे उतर कर आई  और सब्जी वाले के पास आकर बोली - "भैया ! तुम हमारी घंटी मत बजाया करो।...

10. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 10 || अब कब आओगे?

Image
10. यह दिल्ली है मेरी जान || कहानी 10 || अब कब आओगे? राम सिंह बिस्तर पर से उठा, तो अचानक से छाती में दर्द महसूस होने लगा । उसे लगा शायद गैस ज्यादा हो गई है जिसके कारण उसका दबाव हार्ट की तरफ बढ़ गया है। उसने सोचा कि मुझे हार्ट की तकलीफ तो नहीं है? ऐसा सोचते हुए वह साथ में आगे वाले कमरे में गया जिसे वे आमतौर पर बैठक कहकर पुकारते थे। उसने देखा कि उसका पूरा परिवार मोबाइल में व्यस्त हैं। उसने अपनी पत्नी को देखकर कहा, "स्नेहा! मेरी छाती में आज कुछ ज़्यादा दर्द हो रहा है, बर्दाश्त नहीं हो रहा ‌‌। डाॅक्टरर को दिखा कर आता हूँ।" "ठीक है, मगर सँभलकर जाना, जरूरत पड़े तो फोन करना।"  मोबाइल में देखते-देखते ही पत्नी बोलीं, उसने राम सिंह की तरफ निगाह उठाकर भी नहीं देखी। राम सिंह एक्टिवा की चाबी लेकर पार्किंग में पहुँचा, उसे बहुत पसीना आ रहा था, उसने एक्टिवा स्टार्ट करने का कई बार असफल प्रयास किया परंतु ऐक्टिवा स्टार्ट नहीं कर पाया। इसी समय उनके घर का काम करने वाला हरी साईकिल पर वहां आ गया। यह हरि के काम पर आने का समय था। हरी राम सिंह के घर में पोछा लगाने बरतन तथा कपड़े धोने का काम ...